शरीर में हीमोग्‍लोबिन(खून )कैसे बढ़ाएं -How to increase hemoglobin (in Hindi) ?

शरीर में हीमोग्‍लोबिन(खून )कैसे बढ़ाएं

How to increase hemoglobin in Hindi

हीमोग्लोबिन क्या है ? What is Hemoglobin in Hindi

Hemoglobin आपके खून में मौजूद एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाता है। शरीर में Hemoglobin खून को उसका लाल रंग प्रदान करता है अगर Hemoglobin कम हो जाए तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सही से नहीं होता जिस कारण शरीर की कार्य क्षमता कमजोर होने लगती है और कमजोरी, थकान और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शरीर में हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए -( Hemoglobin level chart in Human Body)

Normal Hemoglobin Levels by Age and Gender Chart

Ages and Genders Normal Hemoglobin Levels (gm/dL)
Newborn (नवजात ) 17 - 22
One week (1 हफ्ता ) 15 - 20
One month (1 महीना ) 11 - 15
Children (बच्चे ) 11 - 13
Adult Males (पुरुष ) 14 - 18
Adult Women (महिला ) 12 - 16
Men After Middle Age  (मध्य आयुवान पुरुष) 12.4 - 14.9
Women After Middle Age (मध्य आयुवान महिला) 11.7 - 13.8
Hemoglobin रक्त परीक्षण से प्राप्त ये सभी मान प्रयोगशालाओं के बीच थोड़े भिन्न हो सकते हैं। कुछ प्रयोगशालाएँ वयस्क और "मध्यम आयु के बाद" हीमोग्लोबिन मानों के बीच अंतर नहीं करती हैं। गर्भवती महिलाओं को उच्च और निम्न Hemoglobin स्तर दोनों से बचने की सलाह दी जाती है।

हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण और कारण - ( Causes and  symptoms of  low hemoglobin)

Anemia के लक्षण तब दिखने लगते हैं जब hemoglobin का स्तर 8 ग्राम से नीचे चला जाता है। Anemia रोगी कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर , एकाग्रता की कमी और कम एनर्जी लेवल्स से पीड़ित होता है। नीचे बताए गए लक्षण कम hemoglobin के स्तर के कारक हो सकते हैं:

  • कमजोरी एवं बहुत अधिक थकावट
  • त्वचा का सफ़ेद होना
  • जीभ ,नाखून एवं पलकों के अंदर सफेदी
  • आँखों की रोशनी कमजोर होना और नींद नहीं आना।
  • थोड़ा चलने पर ही सांस फूल जाना व सीने में दर्द होना।
  • हृदयगति तेज हो जाना
  • चेहरे और पेरो में सूजन हो जाना
  • चक्कर आना
  • भूख कम लगना

कम हीमोग्लोबिन का कारण :

  • प्रेगनेंसी
  • आयरन की कमी
  • बार बार ब्लड डोनेशन
  • ज्यादा खून बह जाना
  • गंभीर बीमारी
  • पौष्टिक तत्व ना मिलना
  • खाने का पाचन सही से ना होना

Hemoglobin उत्पादन शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। Hemoglobin के स्तर को बनाए रखने के लिए उचित आहार लेना महत्वपूर्ण है। Hemoglobin के स्तर को बनाए रखने के लिए, आपको उन खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाना चाहिए जो Hemoglobin के उत्पादन में मदद करते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए (What food makes your hemoglobin high in Hindi )

1 .आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें

आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें

आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए आवश्यक होता है। इसलिए आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जैसे:

  • पालक
  • चुकंदर
  • सेब
  • अनार
  • गुड़
  • सूखे मेवे (जैसे काजू, बादाम, अखरोट)
  • रागी

2 .विटामिन सी का सेवन बढ़ाएं

विटामिन सी का सेवन बढ़ाएं

विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसलिए आयरन युक्त आहार के साथ विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करें जैसे:

  • संतरा
  • नींबू
  • अमरूद
  • आंवला

3 .फोलिक एसिड फ़ूड का सेवन करे (Folic Acid )

फोलिक एसिड फ़ूड का सेवन करे

फोलिक एसिड नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है इसलिए हमें इनका सेवन करना चाहिए जैसे :

  • हरी पत्तेदार सब्जियाँ
  • मोरिंगा ( Moringa )
  • केला
  • ब्रोकली
  • मूंगफली
  • ऐवकाडो
  • छोले
  •  किडनी बींस

4 .विटामिन बी12 का सेवन करें

विटामिन बी12 का सेवन करें

 विटामिन बी12 एक जरूरी पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के सही कार्य के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स बनाता है। शरीर विटामिन बी12 का उत्पादन खुद नहीं कर सकता, इसलिए हमें इसे अपनी डाइट से प्राप्त करना होता है। यहां हम विटामिन बी12 के कुछ बेहतरीन नेचुरल सोर्सेज के बारे में बता रहे हैं, जिनको डाइट में शामिल कर आप भरपूर मात्रा में इस विटामिन को ले सकते हैं.

  •  फिश और सी फूड
  • अंडे
  • दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
  • मांस
  • सोया प्रोडक्ट्स

5 .नियमित व्यायाम करें

नियमित व्यायाम करें

व्यायाम से शरीर में ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ती है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। योग, दौड़ना, या पैदल चलने जैसे व्यायाम शामिल कर सकते हैं।

6 .आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेद में कुछ ऐसे जड़ी-बूटियां हैं जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक मानी जाती हैं, जैसे:

  • अश्वगंधा
  • शतावरी (Nettle Leaf)
  • गिलोय

नोट : इनका सेवन विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार करें।

हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए आपको अपने आहार और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, और सही मात्रा में पानी पीने से आप अपने हीमोग्लोबिन को प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं। यदि आपके हीमोग्लोबिन का स्तर अत्यधिक कम है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।

स्वस्थ रहिए, खुश रहिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *